22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Weather Update: गर्मी के बीच राहत की बूंदें, छत्तीसगढ़ में 23-24 फरवरी को हल्की बारिश के आसार

CG Weather Change: छत्तीसगढ़ के में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। अधिकतम तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच अब लोगों को हल्की राहत मिल सकती है।

2 min read
Google source verification
CG Weather Update: गर्मी के बीच राहत की बूंदें, छत्तीसगढ़ में 23-24 फरवरी को हल्की बारिश के आसार(photo-patrika)

CG Weather Update: गर्मी के बीच राहत की बूंदें, छत्तीसगढ़ में 23-24 फरवरी को हल्की बारिश के आसार(photo-patrika)

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। अधिकतम तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच अब लोगों को हल्की राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब क्षेत्र और उससे जुड़े चक्रवाती परिसंचरण के असर से छत्तीसगढ़ में नमी भरी हवाओं का प्रवेश शुरू हो गया है। इसके प्रभाव से आगामी 24 घंटों बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

शनिवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान सुकमा में 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि नमी बढ़ने के कारण न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की जा रही है।

CG Weather Update: मौसम विभाग का अपडेट

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे भारतीय भूमध्य रेखीय सागर के ऊपर एक निम्न दाब क्षेत्र सक्रिय है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण लगभग 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। यह तंत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए और मजबूत हो सकता है।

इस सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में नमी का आगमन हो रहा है, जिससे मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। 22 फरवरी को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन 23 और 24 फरवरी को मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर अति हल्की से हल्की वर्षा हो सकती है। कुछ इलाकों में बादल गरजने और बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है।

राजधानी रायपुर का हाल

राजधानी रायपुर में रविवार को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने किसानों और आम नागरिकों को मौसम के ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है, विशेषकर उन क्षेत्रों में जहां गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।