
CGPSC की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा आज, रायपुर में 48 केंद्रों पर होगी परीक्षा, जानें पूरी detail...(photo-patrika)
CGPSC Prelims 2026: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा रविवार को आयोजित की जा रही है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित इस परीक्षा के लिए राजधानी में 48 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं।
परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समय से कम से कम दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें। परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले केंद्रों के प्रवेश द्वार सील कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इस बार परीक्षा कुल 238 प्रशासनिक पदों के लिए आयोजित की जा रही है। इनमें सर्वाधिक 51 पद नायब तहसीलदार के लिए स्वीकृत हैं। इसके अलावा विभिन्न विभागों के अन्य पदों पर भी चयन किया जाएगा। राज्य सेवा परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल है। बड़ी संख्या में परीक्षार्थी राजधानी समेत प्रदेशभर के केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।
परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ ही सीसीटीवी निगरानी की भी व्यवस्था की गई है। अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभ्यर्थियों से भी नियमों का पालन करने और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षा में शामिल होने की अपील की गई है।
Updated on:
22 Feb 2026 08:56 am
Published on:
22 Feb 2026 08:55 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
