19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Weather Update: विदाई से पहले छत्तीसगढ़ में तबाही मचाएगा मानसून, 2 दिनों तक होगी भारी बारिश….Alert जारी

CG Weather Update: दक्षिण-पश्चिम मानसून की रवानगी नजदीक आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू हो गई है।

2 min read
Google source verification
CG Weather Update: Heavy rain will occur for 2 days

2 दिनों तक होगी भारी बारिश

रायपुर। cg weather Update: दक्षिण-पश्चिम मानसून की रवानगी नजदीक आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई अक्टूबर के पहले सप्ताह में मानी जा रही है। इस बीच 29 से 30 सितम्बर के बीच यहां बरसात का एक और दौर आएगा। संकेतों के अनुसार अक्टूबर के पहले सप्ताह में छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश की संभावना है। दो दिनों के बाद प्रदेशभर में फिर से मानसून सक्रीय होगा और अक्टूबर का पहला सप्ताह (Weather Alert) नम रह सकता है, दोबारा से बन रहे सिस्टम की वजह से जाते-जाते मौसम फिर एक बार प्रदेश को तरबतर करता हुआ जाएगा।

धीरे-धीरे मानसून राजस्थान के रास्ते देश की सीमा पार कर रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया, सामान्य तौर पर राजस्थान से लौटते मानसून को छत्तीसगढ़ की सीमा पार करने में 10 से 15 दिन का समय लगता है। अगर इस सप्ताह राजस्थान से वापसी शुरू हो गई तो अक्टूबर के पहले सप्ताह तक यहां से भी मानसून पीछे हट जाएगा। इससे पहले यहां (Monsoon) बरसात का एक और मजबूत सिस्टम बन रहा है। दो दिन बारिश के बाद धीरे-धीरे बरसात कम होती चली जाएगी।

यह भी पढ़े: भिलाई में 55 वर्षीय महिला में थी 3 किडनी, चार सर्जरी के बाद भी पता नहीं चला, फिर डॉक्टरों ने किया यह कमाल

आज रात रायपुर में बारिश की संभावना

Raipur Weather Alert: राजधानी में शुक्रवार को बादल छाए रहने की संभावना है और देर शाम या रात में बारिश के आसार हैं। वहीं, अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। गुरुवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम, जबकि एक स्थान पर भारी वर्षा दर्ज की गई। साथ ही प्रदेश में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में, जबकि न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया।

मस्तूरी में सर्वाधिक आठ सेमी वर्षा

गुरुवार को राजधानी में बादलों की आंख मिचौली जारी रही। वहीं, प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम, जबकि एक स्थान मस्तूरी में भारी वर्षा दर्ज की गई। आंकड़ों के (Monsoon) अनुसार मस्तूरी में 80 मिमी, जशपुर में 40 मिमी, चांपा, बिल्हा में 30 मिमी, अकलतरा, बस्तानार, जैजैपुर, जांजगीर में 20 मिमी, पामगढ़, महासमुंद, मुंगेली, बसना, बैकुंठपुर, नारायणपुर, कुरुद में एक सेमी, जबकि कुछ स्थानों पर इससे कम वर्षा दर्ज की गई।

यह भी पढ़े: रायपुर में 5 साल की मासूम से रेप, पड़ोसी लड़के ने सूनसान जगहे में लेकर किया दुष्कर्म, खून से लथपथ मिली बच्ची