
रायपुर. CG Board Result 2023: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड के परिणाम जारी होने में अब कुछ ही मिनट शेष बचे हुए हैं। ऐसे में परिणाम को लेकर छात्र-छात्राओं के दिलों की धड़कने तेज हो गई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं और 12वीं दोनों क्लास का रिजल्ट एक साथ 12 बजे जारी कर देगा। इस बार छह लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए।
एक क्लिक में देखें परिणाम
CGBSE Board 10th, 12th Result Date 2023: स्टूडेंट 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम cgbse.nic.in और results.cg.nic.in के वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे। 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम की तारीख और समय की घोषणा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है
साढ़े 6 लाख छात्रों ने दी है परीक्षा
CG Board Result 2023: जानकारी के अनुसार इस साल दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश के साढ़े छह लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षाएं दी है। मंडल ने दो हजार 418 परीक्षा केंद्र बनाए थे। इनमें दसवीं में तीन लाख 37,293 छात्रों ने परीक्षा दी है, वहीं बारहवीं में तीन लाख 27935 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए हैं। दोनों क्लास की परीक्षा 31 मार्च को पूरी हो गई थी। वहीं अप्रैल के अंतिम सप्ताह में कॉपियों का जांचने का काम भी पूरा हो गया था। जिसके बाद से माशिमं जल्द ही परिणाम जारी करने में जुटा हुआ था। फिलहाल आज रिजल्ट जारी हो जाएगा।
CG Board Result 2023: छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के परिणाम के पूर्व स्टूडेंट्स की तनाव को देखते हुए सीजीबीएसई ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस हेल्पलाइन 18002334363 के माध्यम से स्टूडेंट्स आज से 18 मई तक अपनी समस्या के समाधान के लिए रविवार को झोड़कर सप्ताह के अन्य दिन सुबह 10:30 से 1:30 और दोपहर दो से 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
Published on:
10 May 2023 11:34 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
