6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेपर Youtube में लीक होने के बाद तिमाही परीक्षा की गई रद्द, अब ऐसे लिए जाएंगे एग्जाम

छत्तीसगढ़ में में 12 वीं के बच्चों की तिमाही परीक्षा रद्द कर दी गई है. जाने क्या है वजह...

2 min read
Google source verification
wb-madhyamik-board-exam-2020-english-question-paper.jpg

12th english paper leaked: छत्तीसगढ़ में माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा तिमाही परीक्षा की तैयारियां चल रही थी की एक बड़ी गलती सामने आ गई है. बारहवीं कक्षा का अंग्रेजी का पेपर लीक हो चुका है. एक यू-ट्यूब चैनल पर यह पेपर डाल दिया गया है. वही बच्चे दूसरे विषयों के प्रश्न पत्र की भी मांग कर रहे है.

ऐसी बात भी आ रही है कि कुछ और विषयों के प्रश्न पत्र लीक हो गए हैं. यह जानकारी सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप की स्थिति है. अफसर अब जानकारी जुटाने में लग गए हैं कि कहां से प्रश्न पत्र लीक हुआ. इस मामले में परीक्षाएं निरस्त करने के अलावा यू-ट्यूब चैनल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी है. चौकाने वाली बात यह है कि प्रश्न पत्र हफ्तेभर से भी ज्यादा समय से यू-ट्यूब पर उपलब्ध है.

रद्द की गई परीक्षा
अफसरों को पेपर लीक होने की जानकारी मिलते ही यह निर्णय लिया गया की तिमाही परीक्षा अब स्कूल अपने स्तर पर परीक्षाएं ले सकेंगे. माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा तैयार प्रश्न पत्र के आधार पर परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया है.

स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव ने ये कहा
इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव व माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष डॉ. आलोक शुक्ला ने सभी डीईओ के लिए संदेश जारी किया है. और कहा की-"अत्यंत खेद का विषय है कि अनेक न्यूज चैनलों पर यह खबर चल रही है कि तिमाही परीक्षा का पेपर लीक हो गया है. कुछ वीडियो भी लीक पेपर बता कर यूट्यूब पर चल रहे है.

तिमाही परीक्षा के लिए पेपर सेटिंग स्कूल स्तर पर ही किया जाएगा. किसी केंद्रीकृत पेपर का उपयोग नही किया जाएगा. तिमाही परीक्षा का टाइम टेबल भी केंद्रीकृत नही होगा। टाइम टेबल भी स्कूल स्तर पर ही निर्धारित किया जाएगा परंतु यह ध्यान रखा जाएगा कि सभी स्कूलों में तिमाही परीक्षा अनिवार्य रूप से 10 अक्टूबर तक पूर्ण कर ली जाए. ऐसा करने से स्कूल स्तर पर पेपर सेटिंग के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा.

पेपर छपवाने की आवश्यकता नहीं है. पेपर को चाक से ब्लैक बोर्ड पर लिखा जाएगा जैसा पूर्व में किया जाता रहा है. उत्तर पुस्तिका भी छपवाने की आवश्यकता नही है. विद्यार्थी उत्तर अपनी विषय की कॉपी में लिखेंगे और स्कूल के शिक्षक कॉपी जांचकर विद्यार्थियों को देंगे.

तिमाही परीक्षा का उद्देश्य पास या फेल करना नहीं है, बल्कि वार्षिक परीक्षा की अच्छी तैयारी कराना है.
इस बात का ध्यान विशेष रूप से रखें कि जो पेपर सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है उसका उपयोग कदापि न करें.
सभी DEO सभी स्कूलों को तत्काल सूचित कर के इस ग्रुप में भी मेसेज डालें.

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग