6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली संध्या ने कहा- डॉक्टर बनकर लोगों की करना चाहती हूं सेवा

पत्रिका से बातचीत के दौरान संध्या ने बताया कि उन्हें ये सूचना उनकी एक दोस्त ने फोन पर बताई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 9 May 2018, 1:03 PM IST

cgbse topper 2018

रायपुर . छत्तीसगढ़ बोर्ड में 12 th में मेरिट लिस्ट में संध्या कौशिक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। बिलासपुर की संध्या ने 12th में 97.40 प्राप्त किए है। पत्रिका से बातचीत के दौरान संध्या ने बताया कि उन्हें ये सूचना उनकी एक दोस्त ने फोन पर बताई। खुशी से उनके आंसू छलकने लगे। साथ ही उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया।

यहां क्लिक करें

छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

संध्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां और बहन को देते हुए बताया कि उनकी मां और बहन ने उनकी बहुत हिम्मत बढ़ाई है। साथ ही अपने परिवार और शिक्षकों को धन्यवाद दिया। जिन्होंने हमेशा उनका साथ दिया है।

READ MORE : CG Board के नतीजे घोषित, 10वीं में यज्ञेश चौहान, 12वीं में शिवकुमार पांडेय ने किया टॉप

संध्या ने बताया कि उन्होंने 10th में भी बहुत मेहनत की थी। लेकिन आशा के अनुसार मार्क्स नहीं आए थे। जिससे मैं बहुत दुखी और डिप्रेस हो गई थी। लेकिन मैंने फिर ठान लिया कि 12th में पिछली सारी कमियों को दूर करना है। मैंने इसे पूरा करके दिखाया।

आप भविष्य में क्या बनना चाहती है ? इस पर संध्या ने बताया कि वो एक डॉक्टर बनना चाहती है। छत्तीसगढ़ में कई ऐसे इलाके और जिले है, जहां अभी तक मेडिकल सुविधाएं नहीं पहुंच पाई है। संध्या डॉक्टर बनकर ऐसे जगहों पर जाकर अपनी सेवाएं देना चाहती है।

पत्रिका से बातचीत में संध्या ने ऐसे स्टूडेंट के लिए सन्देश देते हुए कहा कि आप निराश न हो। लाइफ में अगर आप 1 चीज़ में फेल होते है तो जिंदगी खत्म मत कीजिए। बहुत से और ऐसे डायरेक्शन है जो आपके लिए खुले हुए है। वहां जाकर या उसे चुनकर आप अपने आपको सक्सेसफुल बना सकते है।