6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CGPSC Civil Judge Exam 2023: छत्तीसगढ़ सिविल जज की प्रारंभिक परीक्षा 26 फरवरी को, इस लिंक से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

CGPSC Civil Judge Exam Date 2023: सिविल जज परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड (Chhattisgarh Civil Judge Admit Card 2023) डाउनलोड करने लिए आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जाएं।

less than 1 minute read
Google source verification
File Photo: CGPSC Civil Judge Exam 2023

File Photo: CGPSC Civil Judge Exam 2023

CGPSC Civil Judge Exam Date 2023: छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग (CGPSC) की ओर से इस साल व्यवहार न्यायाधीश (सिविल जज) के 48 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है। आयोग के अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक परीक्षा 26 फरवरी को आयोजित होगी।

लिखित परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे के बीच होगी। परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। इसके लिए आयोग ने रायपुर के अलावा दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर में परीक्षा केंद्र बनाए हैं। भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। पहला चरण प्रारंभिक, दूसरा चरण मुख्य परीक्षा और तीसरे चरण में साक्षात्कार होगा। आयोग ने इसके लिए सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

एक पद के लिए 312 दावेदार
आयोग के अधिकारियों के अनुसार सिविल जज की 48 पदों की परीक्षा के लिए प्रदेश भर से 15 हजार फार्म आए हैं। औसत देखें तो एक पद के लिए 312 दावेदार कांप्टीशन करेंगे। आयोग के अधिकारियों ने परीक्षा की जिम्मेदार जिला प्रशासन को दी है। जिला प्रशासन के अधिकारी आने वाले दिनों में इसके लिए नोडल नियुक्त करेंगे।

Chhattisgarh Civil Judge Admit Card 2023: एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड-
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने लिए पहले आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर सिविल जज (प्रवेश स्तर) परीक्षा-2022 के ऑनलाइन एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
CGPSC सिविल जज परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड इस पेज पर उपलब्ध है।
एडमिट कार्ड (Civil Judge Admit Card) को यहां से डाउनलोड और प्रिंट किया जा सकता है।