22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

वीडियो देखें….सीजीपीएससी के नतीजों को लेकर सियासी पारा चढ़ा, कांग्रेस ने भाजपा शासन में नियुक्ति की सूची की जारी

रायपुर. सीजी पीएससी 2021 के नतीजों को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी पारा चढ़ा हुआ। सिलेक्शन को लेकर भाजपा-कांग्रेस एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। भाजपा ने जहां 2021 के जारी नतीजे में गड़बड़ी का आरोप लगाकर नेताओं और अधिकारियों के रिश्तेदारों के सिलेक्शन करने का आरोप लगाया हैं। वहीं कांग्रेस ने भी गुरुवार को सीजी पीएससी के 2018 से पहले 2003 तक नियुक्ति किए गए की सूची जारी कर भाजपा पर आरोप लगाया है।

Google source verification

रायपुर. सीजी पीएससी 2021 के नतीजों को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी पारा चढ़ा हुआ। सिलेक्शन को लेकर भाजपा-कांग्रेस एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। भाजपा ने जहां 2021 के जारी नतीजे में गड़बड़ी का आरोप लगाकर नेताओं और अधिकारियों के रिश्तेदारों के सिलेक्शन करने का आरोप लगाया हैं। वहीं कांग्रेस ने भी गुरुवार को सीजी पीएससी के 2018 से पहले 2003 तक नियुक्ति किए गए की सूची जारी कर भाजपा पर आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के शासन काल में नेताओं और अधिकारियों के पुत्र, रिश्तेदारों की नियुक्ति की गई है। वहीं भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने भी गुरुवार को एक वायरल गुमनाम चिट्ठी सार्वजनिक कर सीजी पीएससी 2021 की परीक्षा का पर्चा लीक हाेने का आरोप लगाया है। बता दें, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को सीजी पीएससी के नतीजों पर भाजपा द्वारा उठाए गए सवाल पर कहा था कि यदि भाजपा के पास सबूत हैं, तो पेश करें। जांच होगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी।

कांग्रेस की सूची में इन नामों पर विवाद
-सुमित अग्रवाल, सदीप अग्रवाल डिप्टी कलेक्टर, 2008- दोनों पूर्व आईएएस बीएल अग्रवाल के भांजे।
-पुष्पेंद्र नायक डीएसपी 2011 – सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एचएल नायक के पुत्र।
– केशरी नंदन नायक डीएसपी 2013 – सेवा निवृत्त भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी आरएस नाय के पुत्र ।
– हितेश पिरदा डिप्टी कलेक्टर 2017 – सीजी पीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष केआर पिरदा के पुत्र ।
– संतन देवी जांगड़े डिप्टी कलेक्टर 2003 – सीजी पीएससी के तत्कालीन कार्यवाहक अध्यक्ष खेलन राम जांगड़े के पुत्री

भाजपा ने 2021 की सूची में इन नामाें पर विवाद
नितिश सोनवानी – पिता टामन सोनवारी, चेयरमैन
नेहा खलखो – अमृत खलखो, राज्यपाल सचिव
निखिल खलखो – अमृत खलखो, राज्यपाल सचिव
साक्षी ध्रुव – पीएल ध्रुच, डीआईजी
भूमिका कटिया- सुधीर कटियार, कांग्रेस नेता
शशांक गोयल- सुधीर कटियार दामाद
स्वर्णिमा शुक्ला- राजेंद्र शुक्ला, कांग्रेस नेता