23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CGPSC प्रीलिम्स में पूछा- चरका गरु चरत जाय, करिया गरु सुतत जाय? सवालों ने बढ़ाई उलझन, 4589 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

CGPSC Exam: सीजीपीएससी में छत्तीसगढ़ के इतिहास से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प सवाल पूछा गया, इसके अलावा जनउला में - चरका गरु चरत जाय, करिया गरु सुतत जाय का अर्थ पूछा गया..

2 min read
Google source verification
cgpsc exam news

CGPSC प्रीलिम्स... सवालों ने बढ़ाई उलझन ( Photo - Patrika )

CGPSC Exam: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन रविवार को किया गया। रायपुर में परीक्षा के लिए 48 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। दो पालियों में आयोजित परीक्षा में लगभग 75 फीसदी उपस्थिति रही। एक्सपर्ट के अनुसार, पहला पेपर जहां मॉडरेट से कठिन स्तर का रहा। वहीं, सीसेट का पेपर आसान था। परीक्षा में प्राचीन इतिहास, संविधान, उद्योग, बजट, छत्तीसगढ़ के भूगोल के साथ ही जनउला (मुहावरे) भी पूछे गए। एक सवाल में जनउला चरका गरु चरत जाय, करिया गरु सुतत जाय का सही उत्तर पूछा।

CGPSC Exam: बेहद दिलचस्प सवाल

परीक्षा में छत्तीसगढ़ के इतिहास से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प सवाल पूछा गया कि रायपुर षड्यंत्र केस की योजना रायपुर के किस होटल में बनाई गई थी? परीक्षा से निकलने के बाद भी परीक्षार्थियों में यह चर्चा में बना रहा। इसी तरह कान में पहने जाने वाले आभूषण को क्या कहा जाता है, इस सवाल के विकल्पों ने भी अभ्यर्थियों का ध्यान खींचा। इसके साथ ही दक्षिण दिशा को छत्तीसगढ़ी में क्या कहते हैं?, जांवर का क्या अर्थ?, छत्तीसगढ़ में खीर जैसा व्यंजन है? छत्तीसगढ़ में बिहई किसका प्रकार है?

रायपुर में परीक्षार्थियों की उपस्थिति

पाली - पंजीयन - उपस्थित - अनुपस्थित

पहली - 19247 - 14658 - 4589
दूसरी - 19247 - 14363 - 4884

पूछा गया पर्रा भर लाई काव्य संग्रह के लेखक

परीक्षा में पूछे गए सवालों में पर्रा भर लाई काव्य संग्रह के लेखक हैं? बीवी गिरी किस आंदोलन के समय राजनांदगांव आए थे? बिंबाजी की मृत्यु पर रतनपुर की जनता दुखी थी। इसका उल्लेख किस विदेशी यात्री ने किया है? जैसे सवालों ने भी परीक्षार्थियों को उलझाया। बीस दुअरिया मंदिर कहां स्थित है, कोठली जलप्रपात स्थित है, पेंड्रा पठार कहा स्थित है? के साथ ही शास्त्रीय - नृत्य के छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध विभूतियां, खारुन नदी, इंद्रावती अभ्यारण्य, दण्डकारण्य क्षेत्र, छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास नीति 2024-30, छत्तीसगढ़ में मराठा शासनकाल, पाण्डुवंश के भी सवाल पूछे गए।

जनजातियों से संबंधित पूछे गए कई सवाल

परीक्षा में जनजातियों से संबंधित काफी सवाल पूछे गए। इसमें एक सवाल था - परंपरागत रूप से खद्दर घर या बन खद्दर, भिठी घर एवं नान-कन-लाड़ी तीन प्रकार के आवास किस जनजाति द्वारा बनाए जाते हैं? ऐसे ही धर्मेश किस जनजाति के प्रमुख देवता हैं? 1918 में हुए उरांव बगावत के समय सरगुजा रियासत के शासक कौन थे? उरांव जनजाति में सरहुल त्यौहार का आयोजन कब होता है?, घोटुल का सामूहिक मनोरंजन गीत है? बेगार प्रथा के खिलाफ छत्तीसगढ़ के किस रियासत में प्रथम बगावत हुई थी?

कटऑफ थोड़ा ऊपर होने की संभावना

सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के पहला प्रश्न पत्र मॉडरेट से थोड़ा कठिन था। पेपर में पूछे गए सवाल सामान्य प्रगति के लग रहे थे। लेकिन सामान्य तैयारी करने वाले ऐसे सवाल नहीं कर पाते। अच्छी तैयारी करने वालों का पेपर अच्छा गया है। कटऑफ थोड़ा ऊपर होने की संभावना है। निगेटिव मार्केिंग को ध्यान में रखकर जिन्होंने सवाल किए होंगे उनका अच्छा नंबर रहेगा। वहीं दूसरा पेपर सीसेट आसान था। सीजीपीएससी प्रिलिम्स के दोनों पेपर मानक स्तर के रहे। विगत वर्षों की तुलना में इस बार पेपर थोड़ा कठिन रहा। कुल मिलाकर सीजी पीएससी प्रिलिम्स साल-दर-साल क्रमश: कठिन हो रही है।

अंकित अग्रवाल, पीएससी एक्सपर्ट

पेपर काफी अच्छा आया था। राज्य में पेश हुए 2025-26 बजट से संबंधित सवाल भी पूछे गए थे। प्राचीन भारत से अच्छे से सवाल पूछे गए थे। पेपर का स्तर मॉडरेट लगा।
आदित्य

पेपर में सवाल अच्छे पूछे गए थे। सवाल नेक्स्ट लेवल के थे। जिनकी तैयारी अच्छी थी उनका पेपर अच्छा रहा।

दुर्गा साहू