23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Road Accident: धान से भरा ट्रक कार पर पलटा, पति-पत्नी और कैब ड्राइवर की दर्दनाक मौत, सर्जरी के बाद लौट रहे थे घर

Road Accident: रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धान से भरे ओवरलोडेड ट्रक कार पर पलट गया। हादसे में पति-पत्नी और कैब ड्राइवर की मौत हो गई..

2 min read
Google source verification
raipur road accident

पति-पत्नी और कैब ड्राइवर की दर्दनाक मौत ( Photo - Patrika )

Road Accident: राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें धान के बोरे से भरे ट्रक, कार पर पलट गया। हादसे में कार सवार पति-पत्नी और ड्राइवर की मौत हो गई। बताया गया कि सर्जरी के बाद दंपती घर लौट रहे थे। घटना विधानसभा थाना क्षेत्र की है। हादसे की जानकारी देते हुए विधानसभा थाना प्रभारी शिवेंद्र राजपूत ने बताया कि यह हादसा करीब 30 से 25 मिनट पहले हुआ। ओवरलोडेड ट्रक में भरपूर मात्रा में धान के बोरे थे, जो सड़क पर गाड़ी चला रहे व्यक्ति के नियंत्रण से बाहर हो गए और कार के ऊपर पलट गए। दुर्घटना स्थल दिल्ली पब्लिक स्कूल के ठीक सामने स्थित है।

Road Accident: हुई थी बाइपास सर्जरी

जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार के रहने वाले राजकुमार शर्मा (66) का रायपुर के एमएमआई अस्पताल में 10 फरवरी से भर्ती थे। वहां सफल बाइपास सर्जरी हुई थी। अस्पताल में भर्ती के दौरान वे बार-बार अपने बेटे मनीष शर्मा से घर तिल्दा जाने की जिद करते रहे।

रविवार को शाम तक जब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली, तब घर लौटने के लिए बड़े बेटे मनोज शर्मा ने पुणे से ऑनलाइन कैब बुक की थी। कार सवार पति-पत्नी जैसे ही पुरानी विधानसभा के पास नरदहा पहुंचे तो धान से लदा ट्रक कार के ऊपर पलट गया।

हादसे में कैब ड्राइवर की मौत

ट्रक और उसमें रखी धान की बोरियां एक साथ कार पर गिर गई। इस हादसे में कैब ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति-पत्नी घायल अवस्था में कार में फंसे रहे। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।