
Rajya Sabha Election 2026: 2 सीटों पर 26 मार्च से नामांकन शुरू, BJP ने तय किए संभावित चेहरे, 7 नाम हाईकमान को भेजे...(photo-patrika)
Rajya Sabha Election 2026: छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव की घोषणा हो चुकी है। 26 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने संभावित उम्मीदवारों का पैनल तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया है। भाजपा की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में नवीन मार्कंडेय, कृष्णमूर्ति बांधी, किरण बघेल, गौरीशंकर अग्रवाल, प्रबल प्रताप जूदेव, सरोज पांडे और पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल के नाम शामिल हैं।
पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए पैनल तैयार करते समय सामाजिक और जातिगत संतुलन को प्राथमिकता दी है। एससी वर्ग से नवीन मार्कंडेय, कृष्णमूर्ति बांधी और किरण बघेल को शामिल किया गया है। सामान्य वर्ग से गौरीशंकर अग्रवाल, प्रबल प्रताप जूदेव और सरोज पांडे को जगह मिली है, जबकि ओबीसी वर्ग से पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल का नाम प्रस्तावित किया गया है। इससे साफ है कि भाजपा ने सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की रणनीति अपनाई है।
जहां भाजपा ने पैनल बनाकर केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया है, वहीं कांग्रेस में अब तक केवल संभावित नामों को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर किसी नाम की घोषणा नहीं की गई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में दोनों दलों की रणनीति और स्पष्ट होगी, जिसके बाद राज्यसभा चुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो सकेगी।
Updated on:
23 Feb 2026 01:51 pm
Published on:
23 Feb 2026 01:51 pm
