scriptCGVYAPAM Recruitment 2021: 400 सिविल उप अभियंताओं की होगी भर्ती, CGVYAPAM जल्द जारी करेगी नोटिफिकेशन | CGVYAPAM will soon issue recruitment notification for 400 posts of eng | Patrika News

CGVYAPAM Recruitment 2021: 400 सिविल उप अभियंताओं की होगी भर्ती, CGVYAPAM जल्द जारी करेगी नोटिफिकेशन

locationरायपुरPublished: Dec 10, 2021 06:28:04 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

CGVYAPAM Recruitment 2021:छत्तीसगढ़ के युवा इंजीनियरों के लिए अच्छी खबर है कि जल संसाधन विभाग 400 सिविल उप अभियंताओं की भर्ती करने जा रहा है। विभाग के प्रस्ताव को वित्त विभाग ने हरी झंडी दे दी है।

MP Government Job News

MP Government Job News

रायपुर. CGVYAPAM Recruitment 2021: छत्तीसगढ़ के युवा इंजीनियरों के लिए अच्छी खबर है कि जल संसाधन विभाग 400 सिविल उप अभियंताओं (Civil Sub Engineers Recruitment) की भर्ती करने जा रहा है। विभाग के प्रस्ताव को वित्त विभाग ने हरी झंडी दे दी है। भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CGVYAPAM) के माध्यम से होगी। अब विभाग जल्द ही इसके नियम और शर्तें तैयार कर उसे व्यापमं को सौंपेगा। इसके आधार पर लिखित परीक्षा होगी।
यह भी पढ़ें: शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ: 14580 पदों पर भर्ती के लिए व्यापमं परीक्षाफल सूची की वैधता बढ़ी

जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विभाग के प्रमुख अभियंता ने भर्ती के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा था। इस प्रस्ताव को वित्त विभाग के पास मंजूरी के लिए भेजा गया था। इस प्रस्ताव को वित्त विभाग की सहमति मिल गई है। इसके बाद विभाग के अवर सचिव प्रेमसिंह धरेन्द्र ने मुख्य अभियंता को भर्ती करने का आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक व्यापमं के जरिए भर्ती की प्रक्रिया होगी।
यह भी पढ़ें: UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगा 1 लाख रुपए, इस तारीख तक करें आवेदन

भर्ती प्रक्रिया में लगेंगे चार महीने
विभाग भर्ती के नियम और शर्तों को तैयार कर CGVYAPAM को सौपेंगा। इसके आधार पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी होगी। अधिकारियों के मुताबिक दिसम्बर के अंत तक विज्ञापन जारी हो सकती है। इसके बाद लिखित परीक्षा होगी और मेरिट सूची के आधार पर भर्ती प्रक्रिया होगी। इन सब प्रक्रिया में कम से कम चार महीने का समय लगेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो