
Chhath Puja2024: छठ महापर्व आयोजन समिति के सदस्यों की टीम दूसरे दिन रविवार को भी महादेवघाट की साफ-सफाई में जुटी रही। यहां हजारों लोग पूजा में शामिल होंगे। आयोजन समिति महादेव घाट के प्रमुख राजेश सिंह के नेतृत्व में सभी ने सुबह 6 से 11 बजे तक श्रमदान किया। नहाय खाय के साथ छठ पूजा 5 नवंबर से प्रारंभ होगी। 7 नवंबर को जाने-माने कलाकार अपनी गायकी से समा बांधेंगे।
महादेवघाट में छठ महापर्व आयोजन समिति भव्य आयोजन की तैयारी में जुटी है। बाजार खुलने पर लोग सूप, डलिया, पूजन सामग्री की खरीदारी करेंगे। महादेवघाट की सफाई, रंग-पेंटिंग, लाइटिंग की पूरी व्यवस्था की जा रही है। आयोजन के उप प्रमुख कन्हैया सिंह, संतोष सिंह, संरक्षक मंडल के सलाहकार परमानंद सिंह, रविंद्र सिंह, एमएन पांडेय, सत्येंद्र सिंह गौतम, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, सचिव प्रचार प्रसार महादेव घाट बृजेश कुमार सिंह, शशि सिंह, सरोज सिंह, संतोष सिंह, राकेश सिंह, संजीव सिंह, अजय शर्मा, अनिल कुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह, वेद नारायण, रणजीत मिश्रा, जयंत सिंह एवं अन्य लोग सफाई श्रमदान में शामिल थे। इसमें निगम की टीम भी लगी।
आयोजन समिति के प्रमुख राजेश सिंह ने बताया कि छठ पूजा पर 7 नवंबर को ढलते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। इस मौके पर भव्य स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की छटा बिखरेगी। महाआरती के बाद इस बार अंतर्राष्ट्रीय लोक गायिका कल्पना पटवारी (मुंबई), अंतर्राष्ट्रीय लोक गायिका गायत्री यादव (लखनऊ), लोक गायिका परिणीता राव पटनायक एवं प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोक गायक दुकालू यादव प्रस्तुति देंगे।
उन्होंने बताया कि चार दिवसीय छठ महापर्व 5 नवंबर को नहाय खाय के साथ प्रारंभ होकर 8 नवंबर तक चलेगा। छठ पूजा छत्तीसगढ़ में रायपुर, बिलासपुर, भिलाई-दुर्ग, कोरबा, बस्तर एवं अन्य शहरों में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। रायपुर में छठ पूजा 50 से अधिक स्थानों जैसे खारुन नदी के महादेव घाट, व्यास तालाब और अन्य तालाबों के किनारे पूजा उत्सव मनेगा।
Updated on:
04 Nov 2024 10:45 am
Published on:
04 Nov 2024 09:00 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
