लाखों छात्र-छात्रों के अंक को माशिमं की गुप्त शाखा में कम्प्यूटर में फीड किया जा रहा है। माशिमं की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि इस बार 10वीं-12वीं की परीक्षा का परिणाम एक साथ परिणाम घोषित करने की तैयारी चल रही है। मई के दूसरे सप्ताह में परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। आचारसंहिता लगी होने के कारण अधिकारी ही परिणाम को घोषित करेंगे। इसके बाद लिंक ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर डाल दिया जायेगा, जहां छात्र रोल नंबर से अपने रिजल्ट चेक कर सकेंगे।