CG Board Result Date: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम को लेकर बड़ा अपडेट आया है। माशिमं अगले महीने के 10 तारीख तक परिणाम जारी कर सकते हैं। पता होगा कि अभी कॉपियों की जांच चल रही है। आधे से ज्यादा कॉपियों की जांच होने की भी बात सामने आ रही है। ऐसे में अब जल्द ही परिणाम आने की संभावना बढ़ गई है।