छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों का हक देगी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त का भुगतान करेगी। बता दें कि भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने यह योजना लागू की थी। विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की हार के बाद न्याय योजना की चौथी किस्त को लेकर कयास लगाए जा रहे थे।