12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवर को चढ़ा इश्क का जुनून, फिर भाभी की हत्या कर खुद भी…

चर्चा हैं कि देवर ने प्रेम प्रसंग के चलते भाभी की हत्या की होगी, उसके बाद पकड़े जाने के डर से खुद भी...।

less than 1 minute read
Google source verification
देवर को चढ़ा इश्क का जुनून, फिर भाभी की हत्या कर खुद भी...

देवर-भाभी प्रेम प्रसंग का मामला

बालोद .छत्तीसगढ़ के बालोद मे शनिवार को भाभी और देवर के शव मिलने पर सनसनी मच गई है। चर्चा हैं कि देवर ने प्रेम प्रसंग के चलते भाभी की हत्या की होगी, उसके बाद पकड़े जाने के डर से खुद भी फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामला बालोद माहामाया थाना क्षेत्र के नलकसा गांव का है। महिला का शव खेत में पड़ा मिला। वहीं पास ही पेड़ से उसके देवर की लाश फंदे से लटकी हुई थी।
प्रेम प्रसंग को लेकर पति-देवर के बीच हुआ था विवाद
वहीं घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि मृतक नीलकंठ धीमर महिला के पति का चचेरा भाई है और उसका महिला के घर आना जाना लगा रहता था। मृतक नीलकंठ धीवर का अपनी भाभी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी महिला के पति को होने पर दोनों के बीच काफी विवाद भी हुआ था।
घटना के संबंध में महामाया थाना पुलिस ने बताया कि फिलहाल दोनों के शव को पीएम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि दोनों की मौत कैसे हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है साथ ही दोनों के परिजनों से पूछताछ भी जारी है।