6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Election 2018: अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के लिए जारी किया भाजपा का संकल्प पत्र

छत्तीसगढ़ के लिए संकल्प पत्र जारी करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को रायपुर पहुंचे। वे भाजपा का संकल्प पत्र जारी करेंगे।
less than 1 minute read
Google source verification
BJP manifesto

CG Election 2018: अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के लिए जारी किया भाजपा का संकल्प पत्र

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को रायपुर में छत्तीसगढ़ के लिए पार्टी का संकल्प पत्र जारी कर दिया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री रमन सिंह, भाजप प्रदेश धरललाल कौशिक, छत्तीसगढ़ प्रभारी अनिल जैन आदि वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इससे पहले सुबह अमित शाह रायपुर पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री रमन सिंह ने शाह का स्वागत किया। इसके बाद अमित शाह एकात्म परिसर की रवाना हो गए, जहां वे भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया।

पहले चरण के मतदान से दो दिन पहले भारतीय जनता पार्टी युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए अपना पिटारा खोलेगी। माना जा रहा है कि इस बार के संकल्प पत्र में आदिवासी और पिछड़ वर्ग को साधने के लिए भी कई महत्वपूर्ण घोषणा हो सकती है।

भारतीय जनता पार्टी पहले 4 नवम्बर को अपना घोषणा पत्र जारी करने का ऐलान किया था, लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ नेताओं के आगमन को देखते हुए यह कार्यक्रम आगे बढ़ा दिया गया था। छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा का घोषणा पत्र जारी करने के बाद अमित शाह राजिम में जनसभा और राजनांदगांव में रोड शो करेंगे।

इससे पहले शाह एकात्म परिसर पहुंचकर पार्टी का संकल्प पत्र जारी करेंगे। घोषणा पत्र समिति के संयोजक बृजमोहन अग्रवाल ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी केवल उन्हीं वादों को इसमें शामिल करेगी, जो कि पांच साल में पूरे किए जा सकते हैं।