6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का निर्देश, प्रचार के लिए बाहर से आए लोग 48 घंटे पहले जिला छोड़ दें

दूसरे चरण की 72 विधानसभा सीटों पर होने वाला चुनावी शोरगुल रविवार की शाम 5 बजे थम जाएगा
less than 1 minute read
Google source verification
CGNews

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का निर्देश, प्रचार के लिए बाहर से आए लोग 48 घंटे पहले जिला छोड़ दें

रायपुर. छत्तीसगढ़ के दूसरे चरण की 72 विधानसभा सीटों पर होने वाला चुनावी शोरगुल रविवार की शाम 5 बजे थम जाएगा। इसके बाद उम्मीदवार केवल व्यक्तिगत प्रचार व घर-घर जनसंपर्क कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें : प्रचार का आखिरी दिन, सिर्फ झूठे वादे और आरोप दिग्गजों ने नहीं उठाए छत्तीसगढ़ के मूल मुद्दे

मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले से सार्वजनिक मंचों से प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित रहेगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने यह भी स्पष्ट किया है कि विधानसभा क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों को मतदान समाप्ति के 48 घण्टे पूर्व जिले से बाहर जाना होगा।

यह भी पढ़ें : जोगी के बंगले में जकांछ के कोषाध्यक्ष के साथ मारपीट, पगारिया ने अपने ही पार्टी के नेता पर लगाया

गौरतलब है कि 19 जिलों में दूसरे चरण की 72 विधानसभा सीटों पर 1079 प्रत्याशी चुनाव मैदान है। 1 करोड़ 53 लाख 85 हजार 983 मतदाता आगामी 20 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग कर इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इन निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 19 हजार 296 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।