देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओ.पी. रावत ने बुधवार को नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फे्रंसिंग के जरिए तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के दौरान अंतरराज्यीय सीमा पर चौकसी तथा नकद राशि, शराब एवं मादक पदार्थों के अवैध परिवहन को रोकने के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की। वीडियो कॉन्फे्रंसिंग में तेलंगाना सहित पड़ोसी राज्यों छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश और कर्नाटक के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, गृह एवं आबकारी विभाग के सचिव तथा अर्धसैनिक बलों के महानिरीक्षक शामिल हुए। वहीं नई दिल्ली में निर्वाचन आयुक्त अशोक लवासा सहित भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।