3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास को काला दिवस के रूप में मनाएंगे किसान, फहराएंगे काला झंडा

गांव-गांव में काला झंडा फहराएंगे और किसान काला फीता लगाकर काम करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 13 Jun 2018, 1:35 PM IST

Chhattisgarh farmers

PM मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास को काला दिवस के रूप में मनाएंगे किसान, फहराएंगे काला झंडा

रायपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास का किसानों ने विरोध करने का फैसला लिया है। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के बैनरतले प्रदेश के किसान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छत्तीसगढ़ आगमन पर 14 जून को काला दिवस के रूप में मनाएंगे। इस दिन किसान मोदी के कार्यक्रम को तो किसी प्रकार से बाधित नहीं करेंगे, लेकिन गांव-गांव में काला झंडा फहराएंगे और किसान काला फीता लगाकर काम करेंगे। प्रदेश के किसान केंद्र और राज्य सरकार की वादाखिलाफी से नाराज है।

Read Also: 64 दिन बाद पीएम मोदी का फिर से छत्तीसगढ़ दौरा, जानिए 10 खास बातें

छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के संयोजक राजकुमार गुप्त ने कहा कि मोदी पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं और किसानों की दुर्दशा से भली भांति अवगत हैं। उनसे पूरे देश के किसानों के लिए एक समान नीति और योजना बनाने की उम्मीद की जाती है, लेकिन वे उत्तर प्रदेश, कर्नाटक सहित चुनाव वाले राज्यों के किसानों के कर्ज माफी की बात तो करते हैं, लेकिन पूरे देश के किसानों के एकमुश्त कर्ज मुक्ति के लिए मौन धारण कर लेते हैं।

Read Also: Breaking News : खेत जोत रहे युवा किसान की खुली रह गईं आंखें जब मिला सोने से भरा मटका, भगवान की मूर्तियां भी

यह है संगठन की प्रमुख मांग

छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया है कि किसानों की कर्ज मुक्ति, लाभकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य, किसानों की न्यूनतम सुनिश्चित आमदनी और दूध-सब्जियों को भी एमएसपी के दायरे में लाने की घोषणा छत्तीसगढ़ की धरती से करें।

Read More News: Breaking : PM मोदी के साथ छह केंद्रीय मंत्री आएंगे भिलाई, विकास के पांच आधार देश को करेंगे समर्पित

Read Also: Breaking : नक्सलियों के अंतराष्ट्रीय नेटवर्क का पर्दाफाश, तकनीकी तौर पर दक्ष नक्सली गिरफ्तार

Read More News: ताले में टॉयलेट, मजबूरी में खुला, PM जी ऐसा है भिलाई में आपकी सभा स्थल का हाल