21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोंगपा के संस्थापक और वरिष्ठ आदिवासी नेता हीरा सिंह मरकाम का निधन

भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पहली बार तानाखार विधानसभा सीट से चुने गए थे विधायक राज्यपाल अनुसुईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने शोक व्यक्त किया

less than 1 minute read
Google source verification
गोंगपा के संस्थापक और वरिष्ठ आदिवासी नेता हीरा सिंह मरकाम का निधन

गोंगपा के संस्थापक और वरिष्ठ आदिवासी नेता हीरा सिंह मरकाम का निधन

रायपुर. गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ आदिवासी नेता हीरा सिंह मरकाम का 28 अक्टूबर की शाम 6 बजे निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। उनके निधन पर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने शोक व्यक्त किया है।

बिहार चुनाव में स्टार प्रचारक केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कोरोना वायरस से संक्रमित
बता दें कि वरिष्ठ आदिवासी नेता हीरा सिंह मरकाम भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पहली बार वर्ष 1985 में विधायक चुने गए थे। उन्होंने अविभाजित मध्यप्रदेश के तानाखार विधानसभा क्षेत्र से यह चुनाव लड़ा था। हीरा सिंह मरकाम ने वर्ष 1991 में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) का गठन किया था। वह कोरबा जिले के तानाखार विधानसभा सीट से वर्ष 1996 और 1998 में विधायक चुने गए थे। गोंगपा की स्थापना के बाद से ही हीरा सिंह मरकाम उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। कुछ समय पहले ही उन्होंने बड़े बेटे तुलेश्वर सिंह मरकाम को कार्यभार सौंपा था।
पढऩे के लिए क्लिक करें...[typography_font:14pt]मोदी का कानून पूंजीपतियों के लिए, हमारा संशोधन किसानों के हक में : भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने ट्वीट किया कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरा सिंह मरकाम जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर शोकसंतप्त परिवारजनों को संबल प्रदान करें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ आदिवासी नेता हीरा सिंह मरकाम के शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार में जनजातीय कार्य राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने भी शोक व्यक्त किया है।
पढऩे के लिए क्लिक करें...[typography_font:14pt;" >पढऩे के लिए क्लिक करें...बिहार चुनाव : मुफ्त टीका पर राहुल गांधी बोले चुनावी तारीख देखें, सीएम भूपेश ने पूछा क्या हमें पैसे देने होगे?