चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एलेक्स पॉल मेनन ने बताया, इस योजना के साथ अगले छह महीने के लिए एक जीबी डाटा और 100 मिनट का टॉकटाइम नि:शुल्क दिया जा रहा है। नया रिचार्ज पैकेज नि:शुल्क सुविधा के अतिरिक्त है। चिप्स का दावा है कि यह प्लान बाजार में उपलब्ध ऐसे किसी भी प्लान से छह गुना कम है। इससे उपभोक्ता को प्रत्येक रीचार्ज पर 58 रुपए की बचत होगी। स्काई योजना के तहत सरकार 55 लाख परिवारों को स्मार्टफोन देने वाली है। पिछले महीने इसकी शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जगदलपुर से की थी।