रायपुर. छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने 6 मार्च को विधानसभा में बजट पेश किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह भरोसे का नहीं, बल्कि वादाखिलाफी का बजट है। इस बजट से साफ है कि कांग्रेस द्वारा सभी वर्गों को धोखा देने का काम किया जा रहा है।