14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुबह फोन पर हुई पति से बात और दोपहर को आई शहादत की खबर, हादसे के बाद सदमे में परिवार

किरंदुल के चोलनार में माओवादी विस्फोट में केशकाल के निराछिंदली के प्रधान आरक्षक विक्रम यादव भी शहीद हो गए।

2 min read
Google source verification
martyr story

सुबह फोन पर हुई पति से बात और दोपहर को आई शहादत की खबर, हादसे के बाद सदमे में परिवार

केशकाल. किरंदुल के चोलनार में माओवादी विस्फोट में केशकाल के निराछिंदली के प्रधान आरक्षक विक्रम यादव भी शहीद हो गए। विक्रम की मौत की खबर मिलते ही परिवार सकते में है और पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। शहीद जवान विक्रम की पत्नी सुलोचना के आंसू थम नहीं रहे हैं। उन्हें अब भी विक्रम के शहादत का भरोसा नहीं हो पा रहा है।

सुलोचना ने बताया, विक्रम रोजाना फोन कर सबका हाल-चाल पूछा करते थे। सुबह भी छह व आठ बजे विक्रम का फोन आया था। उन्होंने बच्चों का हाल जाना फिर बताया कि वे गश्त पर जा रहे हैं। दोपहर को माओवादी विस्फोट में शहादत की खबर आई। उन्हें अब भी यह भरोसा नहीं हो रहा है कि वे इस तरह कैसे हमसे दूर जा सकते हैं।

READ MORE : पिता से फोन पर कहा - अभी ड्यूटी पर जा रहा हूं और फिर आई शहादत की खबर

विक्रम 15 दिन के छुट्टी के मंगलवार को ड्यूटी पर लौटे थे पर किसे पता था कि वे इस बार वापस नहीं आने के लिए जा रहे हैं। विक्रम के घर पर उनकी मां सोमारी यादव, तीन भाई व चार बहन हैं। विक्रम सबसे छोटे थे। पत्नी व दो बच्चे हैं। बेटी कमानी कक्षा सातवीं व बेटा सौरभ कक्षा तीसरी में पढ़ाई कर रहे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जवान गश्त पर निकले थे

दरअसल, सीएम के दंतेवाड़ा में विकास यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जवान गश्त पर निकले थे। तभी किरंदुल के चोरनाल के पास जवानों की गाड़ी आईईडी के चपेट में आ गई। इस विस्फोट में वाहन के परखच्चे उड़ गए। आईईडी के इस जोरदार विस्फोट में 7 जवानों के शहीद हो गए । मिली जानकारी के अनुसार आईईडी ब्लास्ट के बाद वहां मौजूद नक्सली जवानों के हथियार भी लूट ले गए। जिसमें 4 इंसास और 2 एक-47 बताया जा रहा है।


बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग