16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इनोवा व बाइक की टक्कर, हादसे में कोरबा के सिविल इंजीनियर की दर्दनाक मौत

हादसे के बाद घटना स्थल पर लंबा जाम लग गया। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव बरामद किया

less than 1 minute read
Google source verification

image

Chandu Nirmalkar

Jun 30, 2017

road accident in raipur

road accident in raipur

रायपुर. राजधानी के कमल विहार में अनियंत्रित इनोवा ने बाइक चालक युवक को जबदस्त ठोकर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना दोपहर 2 बजे के आपपास की बताई जा रही है। हादसे के बाद घटना स्थल पर लंबा जाम जग गया। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव बरामद किया।


मिली जानकारी के अनुसार हादसे में कोरबा निवासी क्षितिज कुमार 24 सिविल इंजीनियर अपने बाइक से कमल विहार रोड़ से निकल रहा था। सड़क पर तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने सामने से जबरदस्त ठोकर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल इंजीनियर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मृगेंद्र कंस्ट्रेकशन कंपनी में काम करता था। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक अनियंत्रित होकर सामने से इनोवा को ठोकर मार दी।

सड़क पर लगी लंबी जाम

हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। वहीं, खून से लथपथ इंजीनियर कुछ देर तक सड़क पर ही तड़प रहा था। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची संजीवनी 108 ने घायल को अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टर ने इंजीनियर के मौत की पुष्टि कर दी।

ये भी पढ़ें

image