4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परिसीमन के बाद, मतदाता सूची से हजारों नाम गायब, कई वोटरों के दो वार्डों में नाम

Chhattisgarh Nikay Chunav: नए परिसीमन के बाद मतदाता सूची से हजारों वोटरों के नाम गायब हो गए हैं। यही नहीं, कई वोटर तो एेसे हैं, जिनके नाम दो वार्डों की मतदाता सूची में दर्ज हो गई है

2 min read
Google source verification
परिसीमन के बाद, मतदाता सूची से हजारों नाम गायब, कई वोटरों के दो वार्डों में नाम

परिसीमन के बाद, मतदाता सूची से हजारों नाम गायब, कई वोटरों के दो वार्डों में नाम

रायपुर. Chhattisgarh Nikay Chunav: नए परिसीमन के बाद मतदाता सूची से हजारों वोटरों के नाम गायब हो गए हैं। यही नहीं, कई वोटर तो एेसे हैं, जिनके नाम दो वार्डों की मतदाता सूची में दर्ज हो गई है। बीएलओ द्वारा बिना स्थल निरीक्षण के ही रिपोर्ट तैयार कर हजारों लागों के नाम काट दिए गए हैं।

देवती महेंद्र कर्मा नहीं रोक पायी अपने आंसू कहा- आप लोगों ने बेटा खोया, मैंने अपना पति

अब तक सामने आई शिकायतों के मुताबिक 70 वार्डों में 7 हजार से ज्यादा मतदाताओं के नाम गायब हैं। अब मतदाताओं को फिर आवेदन करने के लिए कहा जा रहा है। उनका आरोप है कि चार माह पहले हुए लोकसभा चुनाव के दौरान उनका नाम सूची में था। बाद में कैसे गायब हो गया, इसे बताने वाला कोई नहीं है।

एक बूथ ही कर दिया गायब

पं रविशंकर शुक्ल वार्ड 24 नया नंबर 35 राजा तालाब में नवदुर्गा चौक रेड्डी बाड़ा के 200 वोटर के नाम काट दिए गए। ये मतदाता बूथ क्रमांक 168 में आते थे। नए परिसीमन में गुरुगोविंद सिंह वार्ड का बूथ क्रमांक 152 व 89 आता है। यह पूरा क्षेत्र ही मतदाता सूची से गायब है। इस तहर पूरे वार्ड से 740 से ज्यादा मतदाताओं के नाम गायब हैं।

Big Breaking: दिसंबर-जनवरी में होंगे पंचायत चुनाव, नए सिरे से होगा परिसीमन

150 लोगों के नाम सूची में नहीं

रामसागरपारा वार्ड 17 अब 39 वार्ड के 150 लोगों के नाम गायब हो गए हैं। इन लोगों ने लोकसभा चुनाव के दौरान भी आवेदन किए थे। दावा-आपत्ति में आवेदन किया गया था। इसके बाद भी नाम नहीं जोड़े गए। अभी सूची का अवलोकन जारी है। यहां भी संख्या 500 से ऊपर होने की संभावना है।

एक नाम दो वार्डों में

श्यामा चरण मुखर्जी वार्ड क्रमांक अब 42 पहले 66 और लाखेनगर वार्ड कुशालपुर का क्षेत्र का दुर्गा मंदिर चौक से रिंग रोड़ के बीच की सीमा अलग-अलग की गई है। कई नाम दोनों वार्डों के बूथ में आ रहे हैं। 350 से ज्यादा लोगों के नाम दोनों वार्डों में दिखाई दे रहे हैं।

मतदाता सूची में नाम जोडऩे और हटाने का काम बूथों में किया जा रहा है। जिनके नाम नहीं हैं या दो जगह है, वो आवेदन करके सुधरवा सकते हैं।

-डॉ. एस भारतीदासन, जिला निर्वाचन अधिकारी

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग