9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Cyber Thug: दुष्कर्म में तुम्हारे बेटे को गिरफ्तार किया हूं, छुड़ाने के लिए 1.60 लाख जमा कर दो, झांसा दे रहे हैं साइबर ठग

Cyber Thug: बुजुर्ग को एहसास हुआ कि वह धोखाधड़ी का शिकार हो गया है। इसके बाद डीडी नगर थाने में शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना में लिया है।

2 min read
Google source verification
Cyber Thug: दुष्कर्म में तुम्हारे बेटे को गिरफ्तार किया हूं...छुड़ाने के लिए 1.60 लाख जमा कर दो, झांसा दे रहे हैं साइबर ठग

Cyber Thug: @नारद योगी। लोगों को ठगने के लिए साइबर ठग कई तरीके अपना रहे हैं। इससे लोग आसानी से उनके झांसे में आ रहे हैं। डीडी नगर इलाके में एक बुजुर्ग को दिल्ली पुलिस बनकर फोन किया गया। उनके बेटे को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार करने का झांसा दिया। फिर उन्हें छुड़ाने के नाम पर 80 हजार रुपए ठग लिया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक डीडी नगर सेक्टर-1 निवासी अपराजिता प्रताप सिंह को 4 अप्रैल को अज्ञात व्यक्ति ने वाट्सऐप कॉल किया। खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताते हुए कहा कि दिल्ली में रहने वाले उनके बेटे को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे छुड़ाना चाहते हो, तो 1 लाख 60 हजार रुपए दे दो। यह सुनते ही बुजुर्ग घबरा गए। उन्होंने घटना को सही मान लिया। इसके बाद अपने आरोपी के बताए बैंक खाते में 80 हजार रुपए तत्काल जमा कर दिया। बाकी रकम बाद में देने का आश्वासन दिया।

रकम देने के कुछ देर बाद अपराजिता ने अपने बेटे को कॉल किया। उनसे घटना के संबंध में बात की, तो उन्होंने ऐसी किसी घटना से इनकार कर दिया। उसने बताया कि वह अपने ऑफिस में है। इसके बाद बुजुर्ग को एहसास हुआ कि वह धोखाधड़ी का शिकार हो गया है। इसके बाद डीडी नगर थाने में शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना में लिया है।

बेटा दिल्ली में आईईएस

पीडि़त के बेटे दिल्ली में भारतीय इंजीनियरिंग सेवा के अधिकारी हैं। साइबर ठगों ने उनके बेटे के दिल्ली में होने की जानकारी दी, तो बुजुर्ग को लगा कि घटना सही है। इस कारण वह आरोपियों के बहकावे में आ गया।

सावधान रहें, पहले भी हो चुकी है घटनाएं

इस तरीके पहले भी साइबर ठगी हो चुकी है। अक्सर किसी के बेटे को दुष्कर्म या अन्य मामलों में फंसने और उसे गिरफ्तार करने का झांसा देते हैं। अधिकांश माता-पिता इसे सही मानकर पैसा दे देते हैं। पैसा देने से पहले अपने बेटे से बातचीत करना चाहिए।

कैसे बचें ऐसे साइबर फ्रॉड से

घबराएं नहीं – पहले शांत रहें
तुरंत अपने परिजन (बेटा/बेटी) से सीधे संपर्क करें
पुलिस या किसी अधिकारी के नाम पर पैसे ट्रांसफर न करें
अनजान नंबर से आए कॉल/व्हाट्सऐप पर भरोसा न करें
शक होने पर तुरंत 1930 (साइबर हेल्पलाइन) पर कॉल करें
नजदीकी थाने या साइबर सेल में शिकायत दर्ज करें