10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chhattisgarh Pollpedia – छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना से जुड़ी 10 जरुरी बातें

Chhattisgarh Pollpedia की हर वीडियो और ख़बर के लिए गूगल पर इंग्लिश में Chhattisgarh Pollpedia टाइप करें।

2 min read
Google source verification
chhattisgarh pollpedia

Chhattisgarh Pollpedia - छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना से जुड़ी 10 जरुरी बातें

रायपुर.छत्तीसगढ़ में असेंबली इलेक्शन होने में अब बस कुछ ही दिन बचें हैं।राजनीति पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो चुका हैं। पत्रिका छत्तीसगढ़ ने 1 सितम्बर 2018 से chhattisgarh pollpedia के नाम से नया एपिसोड लांच किया है जिसमे हम जनता को छत्तीसगढ़ चुनाव से जुड़ी हर वो बात आपको बताएंगे जो बहुत मायने रखता हैं।Chhattisgarh Pollpedia की हर वीडियो और ख़बर के लिए गूगल पर इंग्लिश में Chhattisgarh Pollpedia टाइप करें।इससे पहले भी पत्रिका छत्तीसगढ़ डिजिटल टीम की तरफ से हर सोमवार, मंगलवार, और बुधवार को #hallabol एपिसोड चलाया जाता हैं।जिसमे हम चर्चा करते है हर उस मुद्दे से जिनका सरोकार सीधे आपसे है।

#Chhattisgarhpollpedia का आज पहला एपिसोड है इसमें योगेश मिश्रा ने छत्तीसगढ़ राज्य के चुनाविया मौहाल को समझाया हैं। इस पूरी वीडियो में जो मुख्य बिंदु है वो यह रहे

1) 18 साल पहले छत्तीसगढ़ राज्य मध्य प्रदेश से अलग होकर 1 नवम्बर सन 2000 को अस्तित्व में आया।


2) उस समय केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी और अविभाजित मध्य प्रदेश में कांग्रेस की।


3) स्थापना के समय छत्तीसगढ़ में 16 जिले थे, अभी 27 हैं।


4) वर्तमान में प्रदेश में पांच संभाग, 27 जिले, 149 तहसील, 146 विकासखंड, 10976 ग्राम पंचायत और 20178 गाँव हैं।


5) सेन्सस 2011 (Census 2011) के अनुसार छत्तीसगढ़ की आबादी 2.56 लाख है। प्रदेश की औसत साक्षरता दर 70.28 प्रतिशत है (पुरुष - 80.27 प्रतिशत, महिला 60.24 प्रतिशत)।

6) छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री बने पूर्व आईएएस अजीत जोगी जिन्हें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी का विश्वासपात्र माना जाता था। अजीत जोगी अब कांग्रेस में नहीं हैं। उन्होंने एक क्षेत्रीय बना ली है।


7) छत्तीसगढ़ में अब तक चार बार सरकार बनी है – एक बार कांग्रेस की और तीन बार भारतीय जनता पार्टी की।


8) छत्तीसगढ़ में 18 सालों में तीन विधानसभा चुनाव हुए – 2003, 2008 और 2013 में। तीनों ही चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की।


9) छत्तीसगढ़ विधानसभा में कुल 91 सदस्य हैं - 90 जनता द्वारा चुने गए और एक एंग्लो- इंडियन समुदाय से सरकार द्वारा मनोनीत।


10) छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा सीट में 51 सामान्य वर्ग के लिए है। शेष 39 सीट में से 10 अनुसूचित जाति और 29 अनुसूचित जनजाति के आरक्षित है।