1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG National Water Awards: छत्तीसगढ़ को मिले तीन राष्ट्रीय जल पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मु के हाथों मिलेगा सम्मान

CG National Water Awards: नई दिल्ली में एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मु पुरस्कृत करेंगी। पुरस्कारों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ विद्यालय, महाविद्यालय में राजधानी के कृष्णा पब्लिक स्कूल को संयुक्त रूप से प्रथम विजेता घोषित किया गया है।
less than 1 minute read
Google source verification
CG National Water Awards: छत्तीसगढ़ को मिले तीन राष्ट्रीय जल पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मु के हाथों मिलेगा सम्मान

छत्तीसगढ़ को मिले तीन राष्ट्रीय जल पुरस्कार (Photo Patrika)

CG National Water Awards: छत्तीसगढ़ ने छठवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गो में तीन पुरस्कार जीते हैं। पूर्वी क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले को पहला पुरस्कार मिला है।

18 नवंबर को नई दिल्ली में एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मु पुरस्कृत करेंगी। पुरस्कारों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ विद्यालय, महाविद्यालय में राजधानी के कृष्णा पब्लिक स्कूल को संयुक्त रूप से प्रथम विजेता घोषित किया गया है।

इसके साथ ही सर्वश्रेष्ठ पंचायत वर्ग में कांकेर की डुमरपानी पंचायत ने तीसरा पुरस्कार जीता है। जल शक्ति मंत्रालय की जल संचय जन भागीदारी पहल के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

मंत्रालय की ओर से 100 पुरस्कार विभिन्न श्रेणियों में राज्य, जिला, नगरीय निकाय, उद्योगों, सामाजिक संगठनों को यह पुरस्कार मिलेगा।