26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

GST विसंगति के विरोध में आज कैट का प्रदेश बंद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी का भी समर्थन

- व्यापारियों के पक्ष में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिला इकाइयों को बंद का समर्थन देने के निर्देश दिए- 100 व्यापारी संगठनों का भी समर्थन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 26 Feb 2021, 10:14 AM IST

protest

protest

रायपुर. जीएसटी (GST) विसंगति के विरोध में 26 फरवरी को कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (Confederation of all india) के प्रदेशव्यापी बंद को प्रदेश के 100 से ज्यादा व्यापारिक संगठनों का समर्थन मिला है, वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को एक बैठक के बाद बंद को समर्थन देने का एलान किया है। इस मामले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सभी जिला एवं ब्लॉक इकाइयों को व्यापारियों के बंद के समर्थन के लिए निर्देशित किया है।

सरकार ने माना फैल सकता है कोरोना, लॉकडाउन पर लिया ये बड़ा फैसला

कैट छत्तीसगढ़ चैप्टर के प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी, कार्यकारी अध्यक्ष मंगेलाल मालू, विक्रम सिंहदेव, महामंत्री जितेंद्र दोषी, कार्यकारी महामंत्री परमानंद जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय चौबे ने बताया कि जीएसटी विसंगतियों के विरोध में कैट के भारत बंद के समर्थन में कई व्यापारिक संगठनों ने स्व-स्फूर्त समर्थन देने का वादा किया है। 950 संशोधन के बाद भी जीएसटी तर्क और व्यापार संगत नहीं बन सका।

जीएसटी के विसंगतियों के खिलाफ हमें मिलकर लड़ाई लड़नी होगी। जीएसटी विसंगतियों के लिए पूरी तरह से केंद्र सरकार की जिम्मेवारी बनती है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समर्थन के बाद यह लड़ाई और मजबूत होगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा कि जीएसटी विसंगतियों के व्यापारी त्रस्त हो चुके हैं। केंद्र सरकार ने अब तक सैंकड़ों संशोधन किया, लेकिन अभी तक यह अबूझ पहेली बनी हुई है।

बोर्ड परीक्षा से पहले 10वीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए राहत की खबर: CBSE ने लिया ये बड़ा फैसला

समर्थन देने वाले प्रमुख व्यवसायिक संघ
रायपुर ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन, ऑल इंडिया रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन, स्टेशन रोड व्यापारी संघ, डुमरतराई थोक बाजार व्यापारी संघ, श्रीराम थोक सब्जी बाजार, डुमरतराई, गोलबाजार व्यापारी संघ, जवाहर बाजार व्यापारी संघ, उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, छग सेल टैक्स बार काउंसिल, श्री गुरूनानक चौक व्यापारी संघ, इंदिरा गांधी व्यवसायिक परिसर बाजार संघ पंडरी, नर्मदापारा व्यापारी संघ, रायपुर मशीनरी मर्चेंट एसोसिएशन, कटोरातालाब व्यापारी संघ, छत्तीसगढ़ प्लास्टिक निर्माता एवं विक्रेता संघ, थोक किराना व्यापारी संघ, गुढ़ियारी, रायपुर आयरन एंड स्टील ट्रेड एसोसिएशन, आलू-प्याज आढ़तिया संघ, भनपुरी थोक आलू-प्याज व्यापारी संघ, छत्तीसगढ़ पटाखा व्यापारी संघ, छग इलेक्ट्रिकल मर्चेंट एसोसिएशन, छग चाय व्यापारी संघ, शंकर नगर चौक व फुटकर व्यापारी संघ, रायपुर पुस्तक विक्रेता संघ, बाम्बे मार्केट व्यापारी संघ, व्यापारी संघ बीरगांव, रायपुर कंफेक्शनरी एसोसिएशन, रायपुर प्लॉयवुड ट्रेडर्स एसोसिएशन, रायपुर सायकल मर्चेंट एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ ग्लास एसोसिएशन, फाफाडीह व्यापारी संघ, सदर बाजार व्यवसायिक संघ आदि।