26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ के मौसम में सात दिन तक नहीं होगा बदलाव, दुर्ग सबसे गर्म और अंबिकापुर सबसे ठंडा…

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम स्थिर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक प्रदेश में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
less than 1 minute read
Google source verification

छत्तीसगढ़ के मौसम में सात दिन तक नहीं होगा बदलाव, दुर्ग सबसे गर्म और अंबिकापुर सबसे ठंडा...(photo-AI)

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम स्थिर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक प्रदेश में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन मौसम का मिजाज सामान्य और शुष्क ही रहेगा। प्रदेश का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है।

CG Weather Update: तापमान सामान्य से अधिक

वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 1.6 डिग्री ज्यादा है। इससे दिन में हल्की गर्मी और रात में सामान्य ठंड का एहसास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 8:30 बजे आर्द्रता 50 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि शाम 5:30 बजे यह घटकर 36 प्रतिशत रह गई। प्रदेश में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई है और वातावरण पूरी तरह शुष्क बना हुआ है।

दुर्ग सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा

प्रदेश में दुर्ग सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दूसरी ओर अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 20 फरवरी को रायपुर शहर में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि तापमान में किसी बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं जताई गई है। फिलहाल प्रदेश में मौसम स्थिर है और आने वाले सप्ताह में भी इसी तरह के हालात बने रहने की संभावना है।