
Chhattisgarh Winter 2024: उत्तरप्रदेश में पश्चिम विक्षोभ बनने व मौसम शुष्क होने से मंगलवार को राजधानी में ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों में पारा 5 डिग्री तक गिर सकता है। मंगलवार को ही न्यूनतम तापमान 15 डिग्री पर आ सकता है। प्रदेश के बाकी स्थानों में भी कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। 10-11 दिसंबर को सुबह घना कोहरा छाने की संभावना है। सोमवार को राजधानी समेत कई इलाकों में घना कोहरा छाया था।
राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6 डिग्री अधिक रहा। वहीं, अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री था, जो सामान्य से डेढ़ डिग्री ज्यादा था। हवा में आर्द्रता की मात्रा सुबह 89 व शाम को 65 फीसदी रही। सुबह बादल छाए थे, लेकिन सुबह 11 बजे मौसम साफ हो गया था। इससे धूप भी खिली रही। रात का तापमान अधिक होने के बाद भी हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। अंबिकापुर प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा रहा। हालांकि वहां न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है।
Chhattisgarh Winter 2024: वहीं, अमूमन ठंडा रहने वाले पेंड्रारोड में रात का तापमान 15.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से डेढ़ डिग्री ज्यादा है। पहाड़ी व मैदानी इलाकों में अभी दिन व रात का तापमान बढ़ने से ठंड काफी कम है। हालांकि उत्तर छत्तीसगढ़ के ज्यादातर इलाकों में मैदानी की अपेक्षा अच्छी ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मौसम विज्ञानियों के अनुसार, मंगलवार को कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन ओवरऑल मौसम शुष्क रहने से ठंड बढ़ेगी। इससे लोगों को करीब 10 दिनों बाद अच्छी ठंड का अहसास होगा।
अधि.- न्यू.
रायपुर 30.4 - 20.0
माना 30.5 - 19.7
बिलासपुर 29.4 - 20.2
पेंड्रारोड 28.4 - 15.4
अंबिकापुर 26.2 - 12.5
जगदलपुर 29.1 - 18.5
दुर्ग 31.4 - 16.6
राजनांदगांव 30.0 - 18.0
Updated on:
10 Dec 2024 12:19 pm
Published on:
10 Dec 2024 12:02 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
