रायपुर। प्रदेश भर में नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आया है। राजधानी में भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की है। शनिवार की शाम को राजधानी के जय स्तंभ चौक पर दीपावली जैसा नजारा था। खूब आतिशबाजी हो रही थी। जय श्रीराम के नारे लगाए जा रहे थे। एकात्म परिसर भाजपा जिला मुख्यालय से विजयी जुलूस जय स्तंभ तक पहुंची थी। बाजे-गाजे के साथ कार्यकर्ता झुमते हुए पहुंचे थे। विजयी प्रत्याशी मीनल चौबे के साथ रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री राम विचार नेताम, विधायक राजेश मूढ़त और विधायक मोतीलाल साहू सहित भाजपाई इस विजय जुलूस में शामिल थे।