
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना
एक साथ 3229 जोड़ों का विवाह गोल्डन बुक आफ वल्र्ड रेकार्ड में हो चुका है दर्ज
रायपुर. छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवार/मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना अंतर्गत कार्डधारी परिवार की विवाह योग्य बेटियों की शादी के सपनों को पूरा करने प्रयासरत है। इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की कन्या के विवाह पर सरकार द्वारा 25000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना का लाभ 18 वर्ष से अधिक आयु की अधिकतम दो कन्याओं को दिया जा रहा है। आर्थिक तंगी के कारण कई सारी ऐसी कन्याए हैं जो अविवाहित रह जाती हैं। ऐसे में उनको अपना जीवन यापन करने में कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ' मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना' आरंभ की गई है।
गौरतलब है कि वर्ष 2021 में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम परिसर में एक साथ 22 जिलों में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए सभी जिले वर्चुअली जुड़े थे। पहली बार प्रदेश में एक साथ 3 हजार 229 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। इसे गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रेकॉर्ड में भी दर्ज किया गया था।
Published on:
06 Mar 2022 12:36 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
