मुख्यधारा में किया शामिल
रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अभी भी दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा समेत कई पिछड़े जिले हैं। इन इलाकों में नक्सलियों की भारी मौजूदगी है। हमने प्राथमिकता के स्तर पर इन इलाकों को मुख्यधारा में शामिल किया है। हमने इन इलाकों को शैक्षणिक गढ़ों के रूप में विकसित किया, जहां 4000 से अधिक छात्र पढ़ रहे हैं। हमने इन इलाकों के लोगों के दरवाजों तक विकास पहुंचाने के लिए कई अस्पताल बनाए हैं, उनमें आधुनिक उपकरण मुहैया करा रहे हैं।