CM Bhupesh Baghel Birthday : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज जन्मदिन है। अपने जन्मदिन से पहले ही CM बघेल ने एक वीडियो के जरिए लोगों से अपील की हैं। उन्होंने ने इस वीडियो में कहा कि आने वाले राखी त्यौहार में आम लोग राज्य की महिला स्व सहायता समूह द्वारा तैयार की गई राखी भी खरीदे। आगे कहा कि उनकी बनाई हुई राखी खरीदने से एक तरफ जहां राखी बांधकर एक बहन के चेहरे पर मुस्कान आएगी वही गांव में बैठी दूसरी बहन का चेहरा भी खिल जाएगा।