28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फोटो स्टोरीः मुख्यमंत्री ने किया महाराष्ट्र मंडल के नवीन भवन का लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को यहां के चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने भवन के सुविधा विस्तार के लिए 25 लाख रुपए की मंजूरी भी दी। कार्यक्रम की शुरुआत राजगीत से हुई। मुख्यमंत्री ने समाज सेवा के क्षेत्र में महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा रायपुर में जनहित के कार्य करने वाली पुरानी संस्था के रूप में इसकी पहचान है । यह 87 वर्ष पुरानी संस्था है।

2 min read
Google source verification
Mr. Baghel inaugurated

मुख्यमंत्री ने समाज सेवा के क्षेत्र में महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा रायपुर में जनहित के कार्य करने वाली पुरानी संस्था के रूप में इसकी पहचान है । यह 87 वर्ष पुरानी संस्था है। पुराने समय में रायपुर में महाराष्ट्र मंडल का एकमात्र सामाजिक भवन था, जिसका उपयोग धार्मिक, सांस्कृतिक, पारिवारिक सहित अनेक आयोजनों में होता रहा है, जो अनेक लोगों के लिए अभी भी यादगार है।

Mr. Baghel inaugurated

रायपुर दक्षिण के विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने बचपन की यादों को ताजा करते हुए कहा कि जीवन में पहली बार नाटक उन्होंने महाराष्ट्र मंडल में ही देखा था। शालेय जीवन में वे अपने रामसागर पारा स्थित निवास से दोस्तों के साथ हाफ पेंट- शर्ट पहनकर नाटक की भी रिहर्सल देखने के लिए पहुंच जाते थे। अग्रवाल ने महाराष्ट्र मंडल से जुड़े अपने चार दर्शकों की यादों को साझा किया।

Mr. Baghel inaugurated

लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता कर रहे रायपुर के लोकसभा सदस्य सुनील सोनी ने कार्यक्रम को संबोधित करते समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को लेकर महाराष्ट्र मंडल की जमकर प्रशंसा की। साथ ही अपने सांसद निधि से पांच लाख रुपये की स्वीकृति भी दी है।

Mr. Baghel inaugurated

मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने कहा कि महाराष्ट्र की भाषा, रिती रिवाज और संस्कृति का लाभ पूरे देश को मिल रहा है। महाराष्ट्रीयन समाज का सहकारिता, स्वतंत्रता आंदोलन, संगीत, गायन, खेल सहित अनेक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुनील सोनी ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और सांसद निधि से पांच लाख रूपये की स्वीकृति भी दी है।