27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM भूपेश बघेल बोले- हिमाचल में BJP किसी भी हद तक जा सकती है.. लेकिन विधायकों को नहीं लाएंगे छत्तीसगढ़

अब तक आए रूझानों में कांग्रेस 68 में से 39 सीट पर (Himachal by election Result) बढ़त बनाए हुए आगे बढ़ रही है। जबकि बीजेपी 26 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 8 Dec 2022, 1:20 PM IST

cm_bhupesh_news.jpg

छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाती हुई दिख रही है। अब तक आए रूझानों में कांग्रेस 68 में से 39 सीट पर बढ़त बनाए हुए आगे बढ़ रही है। (Himachal by election Result) जबकि बीजेपी 26 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं अन्य के खाते में 3 सीट जाते हुए दिख रही है। यहां आप ने खाता नहीं खोला है।

चुनाव परिणाम आने में अभी थोड़ा और समय लगेगा। लेकिन रूझानों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि हिमाचल की जनता ने किस किस पार्टी को अपना आशीर्वाद दिया है। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। हिमाचल चुनाव परिणाम को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। सीएम ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता को हड़पने के लिए बीजेपी किसी भी हद तक जा सकती है। फिलहाल कांग्रेस के विधायकों को छत्तीसगढ़ नहीं लाया जाएगा।

CM के इस बयान के बाद अब यह संभावना बढ़ गई है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हिमाचल के लिए रवाना हो सकते हैं। इधर छत्तीसगढ़ के एक मात्र विधानसभा सीट भानुप्रतापपुर में हुए उपचुनाव के भी परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आते हुए दिख रहा है। 11वें राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी लगभग 16 हजार 367 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर अकबर कोर्राम है। 21 हजार 487 वोटों के साथ बीजेपी के ब्रम्हानंद नेताम तीसरे नंबर है।

कांग्रेस में जश्न का माहौल

हिमाचल और भानुप्रतापपुर के परिणामों से कांग्रेस में जश्न का माहौल है। प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ पटाखें फोड़कर एक दूसरे को बधाई दी है। वहीं जमकर डांस जारी है।