31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम भूपेश आज करेंगे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर होगी अहम चर्चा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को नई दिल्ली प्रवास के लिए रवाना हुए। वे सोमवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Akanksha Agrawal

•

Updated: 11 Nov 2019, 10:26 AM IST

सीएम भूपेश आज करेंगे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर होगी अहम चर्चा

सीएम भूपेश आज करेंगे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर होगी अहम चर्चा

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को नई दिल्ली प्रवास के लिए रवाना हुए। वे सोमवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान संगठन में कुछ बदलाव को लेकर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं किसानों के मुद्दे पर बड़े स्तर पर आंदोलन की रणनीति पर भी चर्चा होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री जयपुर जाएंगे। साथ ही महाराष्ट्र में भी कांग्रेस के विधायकों से मुलाकात करेंगे। महाराष्ट्र में तेजी से बदल रहे राजनीतिक समीकरण के बीच मुख्यमंत्री भूपेश और महाराष्ट्र के विधायकों की मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है।

दिल्ली रवाना होने से पहले पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने इस बात के संकेत दिए हैं कि दिल्ली में संगठन से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी। इधर, कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन के पहले ही संगठन के दो से तीन पदों पर अहम बदलाव हो सकते हैं। सूत्रों की मानें तो बदलाव के बाद नई नियुक्तियों के लिए नाम भी लगभग तय है। हालांकि अंतिम फैसला सोनिया गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुलाकात के बाद ही होगा।

धान खरीदी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, केंद्र में भाजपा की सरकार है और छत्तीसगढ़ का धान नहीं खरीद रही है। इस संबंध में मैने बैठक बुलाई थी और नहीं आए। भाजपा के सांसद और नेताओं को प्रधानमंत्री से बात करनी चाहिए कि छत्तीसगढ़ से हमेशा चावल खरीदते आ रहे हैं, उसे जार रखें।

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, राजस्थान के मुख्यमंत्री के आमंत्रण पर वे जयपुर जाएंगे। साथ ही महाराष्ट्र के विधायकों से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र में चल रही चुनावी रस्साकाशी के बीच कांग्रेस ने अपने कुछ विधायकों को महाराष्ट्र से राजस्थान भेजा है। सोनिया से मुलाकात के बाद राजस्थान में महाराष्ट्र के विधायकों के साथ मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है।

तय कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री बघेल 11 नवम्बर को दोपहर तीन बजे नई दिल्ली से विमान द्वारा रवाना होकर शाम 4 बजे जयपुर पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री जयपुर से रात 9 बजे विमान द्वारा रवाना होकर रात 10.50 बजे रायपुर लौट आएंगे।