2 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
CG News: नक्सल हमले में शहीद जवान को CM – डिप्टी सीएम ने दिया कंधा, देखें VIDEO
Play video

CG News: नक्सल हमले में शहीद जवान को CM – डिप्टी सीएम ने दिया कंधा, देखें VIDEO

CG News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कोबरा बटालियन के मेहुल सोलंकी के पार्थिव शरीर को कंधा दिया...
Google source verification

CG News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कोबरा बटालियन के मेहुल सोलंकी के पार्थिव शरीर को कंधा दिया, जो 21 मई को नारायणपुर के अबूझमाड़ के जंगली इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में शहीद हो गए थे।

मुख्यमंत्री साय इस मौके पर शहीद के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से उन्हें इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद मेहुल भाई की वीरता और देशभक्ति हमेशा याद रखी जाएगी। पिछले एक वर्ष से नक्सल विरोधी अभियान तेज हुई है और हमारे जवानों ने नक्सलवाद से डटकर मुकाबला कर बड़ी सफलताएं हासिल की है। उन्होंने कहा कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद के समूल नाश का अपना संकल्प हम पूरा करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। सरकार शहीद परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहयोग करेगी। कांस्टेबल सोलंकी मेहुल भाई का बलिदान वीरता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की सर्वोच्च परंपरा को दर्शाता है।