6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नए साल में मुख्यमंत्री ने दी चार सौगातें, मजदूर के बच्चों को फ्री कोचिंग और 20 हजार रूपए की मिलेगी सहायता राशि

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को नए वर्ष की शुरुआत श्रमवीरों के साथ की। मुख्यमंत्री सुबह राजधानी के चावड़ी पहुंचे और मजदूर भाई-बहनों को मिठाई खिलाकर नए वर्ष की शुभकामनाएं दी।

2 min read
Google source verification
1672644040_186b51d26374840bff9b.jpg

श्रमिकों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए मुख्यमंत्री ने चार महत्वपूर्ण सौगातें देनी की घोषणा की। इसमें श्रमिकों की सहायता राशि को 10 से बढ़ाकर 20 हजार रुपए करने, श्रमिकों के बच्चों के लिए नि:शुल्क कोचिंग, राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं को विदेश में अध्ययन करने पर सहायता राशि देने और मुख्यमंत्री आधारभूत शिक्षा प्रशिक्षण सहायता योजना शुरू करने की घोषणा शामिल हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, अब मजदूर के बच्चे मजदूर नहीं रहेंगे।

उन्होंने कहा, अब गरीब श्रमिकों के बच्चे भी बड़ी जगहों पर जाने लगे हैं। श्रमिकों के बच्चे एयरफोर्स जैसी नौकरियों में जा रहे हैं और देश तथा राज्य की विभिन्न सेवाओं में भी चयनित हो रहे हैं। उन्होंने कहा, श्रमिकों और मजदूर के हित के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है। इस दौरान छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल, विधायक कुलदीप जुनेजा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

पंजीकृत श्रमिकों को मिलेगा फायदा
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण मंडल के पंजीकृत श्रमिकों के लिए संचालित मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता योजना की राशि को 10 से बढ़ाकर 20 हजार रुपए एक मुश्त देने की घोषणा की है।

प्रतियोगी परीक्षाओं की कराएंगे तैयारी
श्रमिकों के बच्चों को सरकार अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयार करने के लिए भी मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए श्रमिकों के बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा प्रदान करने की घोषणा की है, ताकि श्रमिकों के बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं की अच्छी तैयारी कर सकें।

चौथी और पांचवीं के बच्चों को फायदा
सीएम ने मुख्यमंत्री आधारभूत शिक्षा प्रशिक्षण सहायता योजना शुरू करने की घोषणा की। इसके तहत चौथी व पांचवीं कक्षाओं के बच्चों को सैनिक स्कूल, नवोदय एवं अन्य निजी संस्थाओं में में प्रवेश के लिए कोचिंग और प्रशिक्षण की सुविधा दी जाएगी। इससे बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा मजबूत होगी।

मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा योजना
सीएम ने मेघावी छात्र-छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना के नाम में परिवर्तन करते हुए मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा योजना करने की घोषणा की। इसके तहत इंजीनियरिंग, आईआईटी, बीटेक, ट्रिपल आईटी, एमटेक, एमबीबीएस इत्यादि की पढ़ाई सहित विदेशों में अध्ययन करने के लिए भी श्रमिकों के बच्चों को सहायता दी जाएगी। इसमें बच्चों को प्रवेश शुल्क, शैक्षणिक शुल्क, आवास एवं भोजन शुल्क में सहायता प्रदान करने के साथ ही प्रतिवर्ष स्टेशनरी के लिए भी 2 हजार रुपए की सहायता देने की घोषणा की है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग