16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ाया हाथ, CM साय ने सौंपा 5 करोड़ का चेक

Chhattisgarh News: CM विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात कर असम बाढ़ पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा।
2 min read
Google source verification
Assam Flood Relief

CM साय की पहल से असम को राहत (photo source- Patrika)

Assam Flood Relief: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। वहीं राज्यपाल रमेन डेका ने भी मुख्यमंत्री को पर्व की बधाई देते हुए छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और निरंतर विकास की कामना की। दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं के साथ-साथ राज्यों के बीच सहयोग और आपसी समन्वय को लेकर भी सकारात्मक संदेश सामने आया।

CM Sai News Today: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए 5 करोड़ रुपये की सहायता

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि का चेक राज्यपाल रमेन डेका को सौंपा। यह सहायता राशि असम के बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने और पुनर्वास कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से दी गई है। मुख्यमंत्री ने इस पहल के जरिए आपदा की घड़ी में दूसरे राज्य के लोगों के प्रति छत्तीसगढ़ की संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को सामने रखा।

‘मुश्किल समय में असम के साथ खड़ा है छत्तीसगढ़’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने असम में बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर दुख जताते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन परिस्थिति में छत्तीसगढ़ की जनता असम के भाई-बहनों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि आपदा किसी भी क्षेत्र में आए, देश के सभी राज्यों का एक-दूसरे के साथ सहयोग और संवेदना ही हमारी एकता और मजबूत रिश्तों को दर्शाती है।

16 अगस्त को असम जाएंगे राज्यपाल रमेन डेका

बता दें कि राज्यपाल रमेन डेका 16 अगस्त को असम दौरे पर रहेंगे। इसी दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और राहत कार्यों को लेकर भी जानकारी ली जाएगी। मुख्यमंत्री और राज्यपाल की इस मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और विधायक पुरंदर मिश्रा भी मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से दी गई यह सहायता राशि असम के प्रभावित परिवारों के लिए राहत और पुनर्वास कार्यों में महत्वपूर्ण सहयोग साबित होगी।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग