15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल रमेन डेका का बड़ा तोहफा, 3 जिलों को मिली 6 मोबाइल एम्बुलेंस

Mobile Health Service: स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में तिरंगा फहराया। 6 मोबाइल एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाई गई, जिनसे जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर में मुफ्त स्वास्थ्य सेवा मिलेगी।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Mobile Ambulance

राज्यपाल ने 6 मोबाइल एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी (photo source- Patrika)

Chhattisgarh Mobile Ambulance: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उन्होंने परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी मौजूद रहीं। ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने लोकभवन सचिवालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोकभवन कर्मचारियों के परिजनों और बच्चों से भी मुलाकात की। इस दौरान बच्चों को टॉफी और मिठाई वितरित की गई।

Ramen Deka News: 6 मोबाइल एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के बाद राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन से 6 मोबाइल एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन एम्बुलेंस को भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी को महारत्न कंपनी REC के कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत उपलब्ध कराया गया है। मोबाइल एम्बुलेंस के संचालन से उत्तर छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाकों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी।

जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर में मिलेगी मुफ्त सेवा

इन 6 मोबाइल एम्बुलेंस के जरिए जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। खासतौर पर दूरदराज के ग्रामीण और ऐसे क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को इसका लाभ मिलेगा, जहां नियमित स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच आसान नहीं है। मोबाइल एम्बुलेंस के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के करीब पहुंचाने की पहल की गई है। इससे जरूरतमंद लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Indian Red Cross Society: देशभक्ति के साथ स्वास्थ्य सेवा का संदेश

स्वतंत्रता दिवस के इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर जहां देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया गया, वहीं 6 मोबाइल एम्बुलेंस की शुरुआत के जरिए जनसेवा का संदेश भी सामने आया। राज्यपाल ने दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने की इस पहल को महत्वपूर्ण बताया। मोबाइल स्वास्थ्य सेवाओं के जरिए उन इलाकों तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, जहां लोगों को इलाज के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।

ये अधिकारी रहे मौजूद

लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, विधिक सलाहकार सत्यभामा अजय दुबे, उप सचिव निधि साहू सहित लोकभवन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय गौरव, प्रशासनिक सहभागिता और दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की पहल एक साथ देखने को मिली।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग