2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
IIM रायपुर में CM साय ने सुशासन व हरित भविष्य का प्रतीक पौधा लगाया
Play video

IIM रायपुर में CM साय ने सुशासन व हरित भविष्य का प्रतीक पौधा लगाया

चिंतन शिविर 2.0 के पहले दिन छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM Raipur) परिसर स्थित सुशासन वाटिका में मौलश्री का पौधरोपण किया...
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 8 Jun 2025, 11:23 PM IST

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर में आयोजित चिंतन शिविर 2.0 (Chintan Shivir 2.0) के पहले दिन 8 जून को आईआईएम परिसर में सुशासन वाटिका का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल (Chhattisgarh Cabinet) के सदस्यों के साथ सुशासन वाटिका में मौलश्री (Maulshree) के पौधे का रोपण किया। सीएम साय ने कहा कि यहां रोपा गया मौलश्री का पौधा सुशासन (Good Governance) और हरित भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता के प्रतीक के समान है। सीएम विष्णुदेव साय के साथ सुशासन वाटिका में डिप्टी सीएम द्वय अरुण साव व विजय शर्मा, वनमंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, आईआईएम रायपुर (IIM Raipur) के निदेशक प्रो. रामकुमार काकाणी ने भी मौलश्री का पौधा लगाया।

यह भी पढ़ें : Mango Festival में CM साय बोले आम की खेेती किसानों की आय बढ़ाने में मददगार