उन्होंने अफसरों से कहा, देरी से न्याय मिलना, न्याय नहीं मिलने के बराबर है। इसलिए अफसर डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा दें और और समय प्रबंधन का ध्यान रखें। सीएम ने दो टूक कहा, अच्छा काम करने वालों को पुरस्कार मिलेगा और काम नहीं करेंगे, तो उनकी खैर नहीं। सीएम ने सुशासन तिहार के समापन पर कहा, लोगों की समस्याओं के समाधान का यह सिलसिला थमना नहीं चाहिए। जन-जन से संवाद और उनकी समस्याओं का समाधान निरंतर जारी रहना चाहिए।