
सीएम साय ने प्रदेशभर में जाना जनता का दुख (फोटो सोर्स- पत्रिका)
SushasanTihar 2025: छत्तीसगढ़ में 54 दिन चले सुशासन तिहार का समापन शनिवार को धमतरी जिले में हुआ। इस दौरान सीएम विष्णु देव साय पूरे समय सक्रिय रहे और आयोजन पर कड़ी नजर रखी। इसी कारण सुशासन तिहार में मिले अधिकतर आवेदनों का निराकरण हो सका। तीसरे चरण में सीएम आम जनता के बीच पहुंचे और उनकी तकलीफों को समझा व योजनाओं कर फीड बैक लिया।
सीएम ने सुशासन तिहार के तीसरे चरण में 27 दिन में 33 जिलों का दौरा किया। साथ ही 100 से अधिक घोषणाएं की, जो आने वाले दिनों में क्षेत्र के लिए उपयोगी साबित होगी। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में सीएम का सख्त और नरम रुख भी देखने को मिला। 33 जिलों के कामकाज की समीक्षा के लिए 13 बैठके की। लापरवाही बरतने वालों पर गाज भी गिरी।
इसके अलावा सीएम ने 14 जिलों में समाधान शिविर में शामिल होकर लोगों की समस्याओं को दूर किया। सीएम ने 19 ग्रामों का आकस्मिक निरीक्षण किया और वहां चौपाल लगाई। इसमें उन्हें आम जनता से सीधे संवाद किया। उनके सवालों का जवाब दिया और उनकी मांगों को दूर करने के लिए कई अहम घोषणाएं भी की। सीएम ने अपने जिलों के प्रवास के दौरान 12 पत्रकारवार्ता को भी संबोधित किया।
सुशासन तिहार के अंतिम दिन सीएम धमतरी जिले के पुराने कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। यहां उन्होंने नागरिकों की मांग पर 213 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने हाईटेक बस स्टैण्ड, अत्याधुनिक ऑडिटोरियम और तीन सड़कों के निर्माण की मंजूरी दी। साथ ही आमजनों से योजनाओं की मैदानी स्थिति की जानकारी ली।
पहला चरण: 8 से 11 अप्रैल आम लोगों की समस्याओं और मांगों से जुड़े आवेदन लिए गए। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों व्यवस्था की गई थी।
दूसरा चरण: आम जनता से मिले आवेदनों के आधार पर सभी विभागों ने एक महीने तक अभियान चलाकर समस्या दूर करने का काम किया।
तीसरा चरण: 5 से 31 मई तक सीएम ने औचक निरीक्षण किया। समाधान शिविर में शामिल हुए और समीक्षा बैठक ली।
आवेदन- संख्या
ग्रामीण क्षेत्र-3844250
शहरी क्षेत्र-276790
मांग संबंधी-4040147
शिकायत संबंधी-80895
कुल-4121042
Updated on:
01 Jun 2025 09:40 am
Published on:
01 Jun 2025 07:41 am

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
