8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: सीएम ने शहीद जवान की पार्थिव देह को दिया कांधा, मुठभेड़ के दौरान लगी थी गोली

CG News: माना स्थित चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर पहुंचकर शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किए और उन्हें नमन किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 24 May 2025, 7:58 AM IST

CG News: सीएम ने शहीद जवान की पार्थिव देह को दिया कांधा, मुठभेड़ के दौरान लगी थी गोली

मुख्यमंत्री शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किए (Photo - Patrika)

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान शहीद हुए सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के कांस्टेबल सोलंकी मेहुल भाई नंदलाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही शहीद के पार्थिव शरीर को कांधा देकर उनके गृह राज्य रवानगी से पूर्व अंतिम विदाई दी।

यह भी पढ़ें: CG News: पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक, सीएम साय होंगे शामिल

मुख्यमंत्री शुक्रवार को माना स्थित चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर पहुंचकर शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किए और उन्हें नमन किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा

मार्च 2026 तक नक्सलवाद के समूल नाश का अपना संकल्प हम पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। सरकार शहीद परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहयोग करेगी। कांस्टेबल सोलंकी मेहुल भाई का बलिदान वीरता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की सर्वोच्च परंपरा को दर्शाता है।