6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महापौर से पीएम आवास योजना में मकान आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत

नगर निगम (Raipur Nagar Nigam) जोन तीन के वार्ड क्रमांक 12 के गंगा नगर के 38 हितग्राही को प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) के तहत मकान आवंटन गड़बड़ी की शिकायत अब महापौर एजाज ढेबर (Raipur Mayor Aijaz Dhebar) के पास भी पहुंच गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
nagar nigam

nagar nigam raipur chhattisgarh

रायपुर. नगर निगम (Raipur Nagar Nigam) जोन तीन के वार्ड क्रमांक 12 के गंगा नगर के 38 हितग्राही को प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) के तहत मकान आवंटन गड़बड़ी की शिकायत अब महापौर एजाज ढेबर (Raipur Mayor Aijaz Dhebar) के पास भी पहुंच गई है। पूर्व पार्षद जसबीर ढिल्लन और क्षेत्र के लोगों ने महापौर ढेबर को मकान आवंटन में की गई गड़बड़ी की शिकायत संबंधी ज्ञापन सौंपा। साथ ही कहा कि वहां के अपात्र हितग्राहियों को मकानों का आवंटन किया गया है। साथ ही जो लोग दूसरी जगह के हैं, उन लोगों को भी मकान आवंटित कर दिए गए है।

जसबीर ढिल्लन ने महापौर को ज्ञापन सौंपकर गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई करने और वास्तविक पात्र हितग्राहियों को मकान दिलाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में वार्ड के पूर्व पार्षद जसबीर ढिल्लन, महादेव अग्रवाल, रमेश यादव, मोहल्ला समिति के अध्यक्ष शिवराम यादव, रामजी प्रधान, नैन सिंह नेगी, प्रीतम बघेल, राजू बहादुर, निर्मला बघेल, कमला ठाकुर, मनोज यादव व अन्य शामिल हैं।

महापौर ने कहा- पहले खुद निरीक्षण करेंगे, फिर निर्णय लिया जाएगा
महापौर एजाज ढेबर ने ज्ञापन लेने के बाद पूर्व पार्षद जसबीर ढिल्लन के साथ आए लोंगो से कहा कि जिस जगह के लोगों को विस्थापित किया जा रहा है। वहां क्या प्लान है, क्यों खाली कराया जा रहा है। इसकी जानकारी अधिकारियों से पूरी तरह से लेने के बाद वे खुद मौके का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वहां के लोगों को विस्थापित किया जाना है कि नहीं इस बारे में निर्णय लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार महापौर ढेबर ने निगम के अधिकारियों से फोन कर भी इस संबंध में जानकारी लेते हुए पूछा कि किसकी अनुमति से वहां के लोगों को विस्थापित किया जा रहा है। उस जमीन पर निगम का क्या प्लान है।