30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस ने रविशंकर प्रसाद से पूछा- केंद्र ने क्याें कम किया चावल का कोटा

Raipur Politics : कांग्रेस ने भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के बयान पर तीखा पलटवार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 14 Oct 2023, 10:22 AM IST

Congress asked- Why did the Center reduce rice quota? Raipur Politcal

कांग्रेस ने रविशंकर प्रसाद से पूछा- केंद्र ने क्याें कम किया चावल का कोटा

रायपुर। Chhattisgarh Political news: कांग्रेस ने भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के बयान पर तीखा पलटवार किया है। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हुई पत्रवार्ता में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने सांसद रविशंकर से 9 सवाल किए हैं। साथ ही कहा है कि प्रसाद फिर झूठ परोस गए हैं। जिन रविशंकर की आजकल भाजपा में कोई नहीं सुन रहा है। वे प्रदेश की जनता को झूठ सुनाने आए थे। शुक्ला ने आरोप लगाया है कि महदेव ऐप को मोदी और योगी सरकार का सरंक्षण मिला हुआ है।

यह भी पढ़े: अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव टला, नई तिथि के साथ होगा वोटिंग

घोटालें पर चुप क्यों ?

शुक्ला ने प्रसाद से पूछा है कि वे रमन सिंह के और उनके मंत्रियों के 1 लाख करोड़ के घोटाले पर क्यों चुप है? अडानी की कंपनियों में 20 हजार करोड़ किसके लगे है? केंद्र सरकार ने चावल में कटौती क्यों की? भाजपाई खुद को सनातनी बताते हैं तो 15 सालों में माता कौशल्या के मंदिर और राम वन गमन पथ को उपेक्षित क्यों रखा? महादेव ऐप पर केंद्र सरकार बैन क्यों नहीं लगाती? भाजपा के एक राष्ट्रीय नेता का महादेव ऐप के सरगना और उसके सहयोगी से क्या संबंध है? 7 लाख पीएम आवास को मोदी सरकार ने क्यों रोका था? भाजपा जातीय जनगणना के पक्ष में है या खिलाफ में? भाजपा ने आरक्षण विधेयक रोकने का षड़यंत्र क्यों किया।

आज बदली छत्तीसगढ़ की पहचान: राधिका खेरा

एआईसीसी संचार विभाग की कोऑर्डिनेटर राधिका खेरा ने कहा, पितृपक्ष चल रहा है। हार सामने देख कर उनको उनके पूर्वज दिखाई दे रहे है और जोगी जी बहुत याद आ रहे हैं, जो उनके बी टीम के मुखिया थे। उन्होंने कहा, 15 साल में रमन सिंह के कुशासन में नक्सलवाद 14 जिलों में फैला दिया। किसी भी प्रदेश के मुखिया के लिए बड़ी शर्म की बात है कि उनका खुद का गृह क्षेत्र और जहां से वो चुनाव लड़ते है वो नक्सल क्षेत्र से घिर गए। जब रमन सिंह की सरकार थी, तो छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से पहचाना जाता था। आज छत्तीसगढ़ की पहचान धान से धनी किसान के नाम से होती है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल के नाम से जाना जाता है।

यह भी पढ़े: पूर्व पार्षद पर प्रधानमंत्री आवास योजना में राशि गबन करने का आरोप